/बद्दी में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 25.65 लाख रुपये ठगे,तीन नामजद

बद्दी में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 25.65 लाख रुपये ठगे,तीन नामजद

पुलिस आरोपों की सत्यता जांचने में जुटी।

बद्दी 22 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पैसे दोगुने करने का लालच देकर 25.65 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी पुलिस ने भरपूर सिंह, मलकीयत सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बात को पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने पत्रकारों को बताया कि बिल्लांवाली लबाना निवासी बलविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई हैं कि उक्त लोगों ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर उनसे 25.65 लाख रुपये ठग लिए।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान कथित लेनदेन से जुड़े तथ्यों, दस्तावेजों और अन्य लोगों की संभावित भूमिका की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने लोगों से अपील की है कि कम समय में पैसा दोगुना करने या अधिक मुनाफा देने के प्रलोभनों में न आएं।

किसी भी व्यक्ति या संस्था को बड़ी रकम देने से पहले उसकी विश्वसनीयता और संबंधित दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।