/बनुटी में 25 अक्टूबर से शुरू होगा शिमला ग्रामीण का खेल महाकुंभ

बनुटी में 25 अक्टूबर से शुरू होगा शिमला ग्रामीण का खेल महाकुंभ


मंत्री विक्रमादित्य सिंह सुबह 10:15 बजे करेंगे शुभारंभ, पत्रकारों के लिए वाहनों की व्यवस्था

शिमला 23 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के खेल महाकुंभ का आगाज 25 अक्टूबर 2026 को बनुटी में होने जा रहा है। इस खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ शिमला ग्रामीण के विधायक एवं लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह सुबह 10:15 बजे करेंगे।

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस सूचना के अनुसार, इस आयोजन को कवर करने के इच्छुक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों एवं प्रेस छायाकारों से अपने नाम 24 अक्टूबर 2026 को शाम 8 बजे तक मीडिया प्रभारी विराज शर्मा के पास दर्ज करवाने का आग्रह किया गया है।

आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों के आने-जाने की सुविधा के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 25 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से पहले कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के पास से गाड़ियां रवाना कर दी जाएंगी।

एसोसिएशन ने आयोजन की कवरेज करने के इच्छुक सभी मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नाम देने की अपील की है, ताकि परिवहन की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जा सके।