/हिमाचल में दवाओं की गुणवत्ता पर ड्रग कंट्रोल प्रशासन द्वारा 94 दवा निर्माण इकाइयों पर उत्पादन रोकने के आदेश

हिमाचल में दवाओं की गुणवत्ता पर ड्रग कंट्रोल प्रशासन द्वारा 94 दवा निर्माण इकाइयों पर उत्पादन रोकने के आदेश

अक्टूबर की एनएसक्यू रिपोर्ट में हिमाचल की 80 दवा सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, 16 में मामूली खामियां

बद्दी 26 नवंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल प्रशासन ने आम जनता से दवाओं के गुणवत्ता संबंधी अलर्ट पर नजर रखने की अपील की है। प्रशासन ने मरीजों, फार्मासिस्टों और स्वास्थ्य पेशेवरों से आग्रह किया है कि वे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से जारी नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) अलर्ट की नियमित जांच करें और घोषित खराब गुणवत्ता वाले बैच की दवाओं का इस्तेमाल न करें।

उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित इकाइयां आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक कार्रवाई (CAPA) पूरी नहीं करतीं और ड्रग कंट्रोल प्रशासन उसकी प्रभावशीलता की पुष्टि नहीं कर देता, तब तक उत्पादन दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी प्रकार एनएसक्यू घोषित किसी विशेष दवा का निर्माण भी आवश्यक सुधारों के सत्यापन तक प्रतिबंधित रहेगा।


नकली दवाओं और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर भी चिंता
डॉ. मनीष कपूर ने 26 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विनियमन सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के नियामक अधिकारियों और CDSCO प्रतिनिधियों के समक्ष नकली दवाओं तथा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) श्रेणी की दवाओं के अवैध इस्तेमाल और डायवर्जन की बढ़ती चुनौतियों पर भी चिंता जताई।


उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न राज्यों की नियामक एजेंसियों के बीच समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान और समन्वित कार्रवाई बेहद जरूरी है।


हिमाचल प्रदेश ड्रग कंट्रोल प्रशासन ने दोहराया कि प्रदेश में सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वह आधिकारिक दवा सुरक्षा अलर्ट की जानकारी रखकर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।