सोलन से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से सोलन के लिए किराये पर ली थी टैक्सी, पुलिस कर रही पूछताछ
धर्मपुर (सोलन) 27 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू सोलन की टीम ने धर्मपुर क्षेत्र में एक टैक्सी की जांच के दौरान 14.35 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को एसआईयू सोलन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने धर्मपुर क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार युवक के कब्जे से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान संचित ठाकुर (30), पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर गलानग, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में 26 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 195/26 दर्ज की गई है।








