/सोलन में किन्नौर के तीन युवकों से 4.67 ग्राम चिट्टा बरामद, गाड़ी जब्त।

सोलन में किन्नौर के तीन युवकों से 4.67 ग्राम चिट्टा बरामद, गाड़ी जब्त।

तीनों आरोपियों को BNSS की धारा 35 के तहत नोटिस देकर पाबंद किया

सोलन 27 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने तीन युवकों से 4.67 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवंबर 2026 को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की जांच की। इस दौरान गाड़ी में सवार तीन युवकों के कब्जे से 4.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान हितेश (24) निवासी गांव नेसंग, तहसील पुह, जिला किन्नौर, कृष्ण कुमार (20) तथा आकाश (23), दोनों निवासी गांव चगांव, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई
है।

पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में FIR संख्या 0260/2026, दिनांक 26 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित गाड़ी को जब्त कर लिया। तीनों युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत धारा 35 के नोटिस देकर पाबंद किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।