807 अभ्यर्थियों में से 589 ने लिया शारीरिक परीक्षा में भाग।
शिमला 27 नवंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

शिमला में पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती के प्रथम दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन निर्धारित 807 अभ्यर्थियों में से 589 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 247 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए उत्तीर्ण घोषित किए गए।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती के आगामी चरणों की तिथि, समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचना पट्ट को ही अपना माध्यम बनाए अफवाहों पर भरोसा न करें।









