/रेडक्रॉस मेले में कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

रेडक्रॉस मेले में कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

अंडर-19 और ओपन वर्ग में महिला एवं पुरुष टीमों के बीच हुए मुकाबले।

बद्दी 29 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2026 के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के साथ महिला एवं पुरुष टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-19 छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुल्लरवाला ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं, अंडर-19 छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला उपविजेता रही।

ओपन महिला वर्ग में बाला जोग्गो अकादमी बरूणा ने प्रथम और कोहिनूर अकादमी दभोटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि ओपन पुरुष वर्ग में बाला जोग्गो अकादमी बरूणा विजेता तथा खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान वाली टीम को 15 हजार रुपये दिए गए।

इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग में विजेता टीम को 15 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा दिया।