शिमला 26 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियो को ओल्ड पैन्शन योजना के लाभ की घोषणा की जा रही है गत दिनो कारपोरेट सैक्टर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियो को भी ओपीएस के लाभ देने की घोषणा की गई जिस के पश्चात हिमाचल विघुत बोर्ड निगम के कर्मचारियो को भी इस लाभ की सरकार द्वारा घोषणा की गई है । हिामचल में ओपीएस केा ले कर वर्तमान सरकार द्वारा जो दरयादिली दिखार्इ्र है उस के चलते हिमाचल के बाकि कारपोरेशन बोर्डो के कर्मचारियो में भी एक उम्मीद की किरण जागी है । इसी किरणा को मध्य नजर रखते हुए आज हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियो का एक प्रतिनिधीमण्डल अपने निदेशक से मिल कर इस मुद्दे को उठाया ।
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पॉवर कॉरपोरेशन के निदेशक कार्मिक डॉ अमित कुमार से मिला और ओपीएस बहाली के लिए एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अन्य निगमों एवं बोर्डों की भांति पॉवर कॉरपोरेशन में भी ओपीएस लागू करने के लिए अपना पक्ष रखा। पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड में ओपीएस लागू किए जाने का स्वागत किया और इसी तर्ज पर पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी ओपीएस दिए जाने का अनुरोध किया। हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने निगम के कर्मचारियों को ओपीएस दिए जाने का अनुरोध पत्र स्वीकार किया और उन्हें इस दिशा में उचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।










