/विशेष अन्वेशष्ण इकाई बद्दी के नेतृत्व में अवैध शराब के तस्करो पर छापेमारी जारी

विशेष अन्वेशष्ण इकाई बद्दी के नेतृत्व में अवैध शराब के तस्करो पर छापेमारी जारी


नालागढ 4 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन की विशेष अन्वेशष्ण इकाई द्वारा अवैध शराब का धन्धा करने वालेा के विरूघ्द कडी कार्यवाही करने का अभियान चलाया है पिछले दो दिनो से लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करो के कारोबार पर छापे मार कर अवैध शराब बरामद की है । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत स0उ0नि0 नरेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेशष्ण इकाई बद्दी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रघुवीर सिहं / जाट्ट निवासी जुड्डी कलांए तह0 बद्दीए जिला सोलन हि0प्र0 के कब्जे से उसके द्वारा उसके मकान में छिपाकर रखे 48 अध्धे व 50 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए। जिस पर पुलिस थाना बद्दी में धारा 39;1द्धए आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया।


उधर दुसरे दिन भी पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत स0उ0नि0 नरेश कुमार प्रभारी विशेष अन्वेशष्ण इकाई बद्दी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुलजार सिहं निवासी बिलांवाली तह0 बद्दी, जिला सोलन हि0प्र0 के पुत्र राम कुमार के कब्जे से उसकी किराना की दुकान में छिपाकर रखे 33 पव्वे व 16 अध्धे देशी शराब तथा 12 अध्धे व 04 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए । इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में धारा 39(1)ए आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा दोनो मामलो में कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।