चंडीगढ़, 21 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के एनेस्थीसिया एवं इंटेंसिव केयर विभाग की ओर से InProNeuromod 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तहत 22 अगस्त को मीडिया इंटरेक्शन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक Association of Pain Medicine (AOPM) के तत्वावधान में किया जा रहा है।
मीडिया इंटरेक्शन का मुख्य विषय क्रॉनिक पेन (दीर्घकालिक दर्द) का बढ़ता बोझ तथा इसके उपचार में इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं और न्यूरोमॉड्यूलेशन की भूमिका रहेगा।
कार्यक्रम में देश-विदेश से आए विशेषज्ञ चिकित्सक chronic pain management के क्षेत्र में हालिया प्रगति, आधुनिक इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं तथा मरीजों के लिए उपलब्ध हो रहे नए उपचार विकल्पों की जानकारी साझा करेंगे।
विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि न्यूरोमॉड्यूलेशन जैसी आधुनिक तकनीकें किस प्रकार मरीजों के लिए अधिक प्रभावी, व्यक्तिगत और patient-centric pain management के नए रास्ते खोल रही हैं।
मीडिया इंटरेक्शन 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे PGIMER चंडीगढ़ के Research Block-A स्थित Department of Parasitology के ग्राउंड फ्लोर के Seminar Room में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को chronic pain के उपचार में हो रहे तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।










