सोलन 21 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए 26 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह साक्षात्कार मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, जिला रोजगार कार्यालय, जटोली स्थित डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल के नजदीक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों की आयु 25 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अनिवार्य प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों के साथ 26 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने का आग्रह किया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।










