नालागढ 4 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 06 जुलाई, 2023 को नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मण्डल के अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता नालागढ़ हिमेश धीमान ने दी।
हिमेश धीमान ने कहा कि 06 जुलाई, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मुख्य क्षेत्र नालागढ, न्यू नालागढ़, किरपालपूर, डाडी, खेडा, बागबानिया, बारियां, दिग्गल, रामशहर, मित्तियां, नंड, चमदार, गोयला, नंगल, गोलजमाला, दभोटा, भोगपुर, झिरिवाला, राजपुरा, मंझोली, सैनी माजरा, ढेरोवाल, रामपुर बसोट, चोकीवाला, जगातखाना, डाना, सनेड, दत्तोवाल, चुहुवाल सहित इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।










