शिमला 31 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित विरोध रैली में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।




विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी समर्थकों को बसों में भरकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।



कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर प्रस्तावित विरोध रैली में भाग लेंगे।
इस रैली में हिमाचल प्रदेश से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।










