पुराने बकायो के निपटाने के लिए सरकार द्वारा ट्रांसपोर्टरो को एक महीने की ओर मोहलत ।
शिमला 4 जुलाई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के ट्रासपोटरो के लिए पुराने बकायो के मामलो के निपटाने के लिए दी गई छूट को एक महीने के लिए और बढा दिया गया है । हिमाचल सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वस्तु एवम् सेवा कर के लम्बित मामलो के लिए चलाई गई सद्भावना स्कीम 2023 के तहत रिासती मामलो का समाधान करने के लिए निर्धारित तिथी को बढा कर 3 अगस्त 2023 कर दिया गया है । सरकार के इस निर्णय से ट्रान्सपोटर्ज ने राहत की सांस ली है । उधर बीबीएन के टा्रन्सपोर्टज से बात करने पर इन लोगो ने बताया कि सरकारी की इस अधिसूचना से उन्हे अपने लम्बित मामलो के समाधान का ओर समय मिल गया । इन लोगो ने सरकार का आभार व्यक्त किया ।










