दान मे मिली 70 एक्स रे कैपेसटी वाली मशीन के सहारे ही चल रहा है स्वास्थ्य केन्द्र।
नालागढ 7 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन का सब डिविजनल मुख्यालय नालागढ में सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछले पांच सालो से दान में मिली एक्स रे मशीन के सहारे चल रहा है । हालात यह है कि ज्यादा से ज्यादा करीब 70 एक्स रे प्रति दिन करने की कैपेसिटी वाली इस मशीन पर प्रतिदिन करीब दो सौ एक्स रे किए जाते है । जिस के चलते यह मशीन कई बार दम तोड चुकी है जिस कारण यहा एक्स रे की सुविधा से लोगो को महरूम रहना पडता है ।

मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 में वर्घमान ग्रुप ने( सी एस आर )योजना के तहत यह मशीन दान के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ को दी थी । वर्तमान में नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स रे मशीन की कैपेसिटी कम होने तथा रोगियों की बढ़ती संख्या को मध्य नजर रखते हुए यहां डिजिटल एक्स रे मशीन की मांग की गई है

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़ सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज एक्स रे करवाने पहुंचते हैं जिससे भारी बोझ होने के कारण कई बार यह मशीन खराब हो जाती है और इस की मुरम्मत के लिए जो दिन लगते है उनमे मरीजो को बाहर जा कर एक्सरे करवाने पडते है ।

इस बारे में हिम नयन न्यूज ने जब खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डाक्टर मुक्ता रस्तोगी से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां मरीजों की भीड तथा मशीन की स्थिति को देखते हुए डिजिटल एक्स रे मशीन लगाए जाने के लिए उच्चाधिकारियो को केस भेजा है उन्होने बताया कि डिजिटल एक्स रे मशीन की स्वीकृति मिलते ही यहां डिजिटल एक्स रे मशीन लगा दी जाएगी जिस से यहां एक्स रे के लिए जो परेशानी हो रही है वह समाप्त हो जाएगी ।
लोगो ने स्वास्थ्य मन्त्री तथा मुख्य मन्त्री से मांग की है कि नालागढ में डिजीटल एक्स रे मशीन जल्दी से जल्दी उपलब्ध करवाई जाए ।










