/नालागढ के पुलो को बन्द किए जाने से लोगो ने जताया रोष ।

नालागढ के पुलो को बन्द किए जाने से लोगो ने जताया रोष ।

प्रशासन ने भुड मानपुरा तथा बागवानिया पुलो को यातायात के लिए खोला ।


नालागढ 10 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


आधोगिक नगरी बीबीएन का नालागढ भी देश के दूसरे क्षेत्रो से कट गया । मिली जानकारी के मुताबिक आद शाम करीब चार बजे एन एच आई ए की टीम ने खेडा पुल का निरीक्षण किया और इस के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जिस पर स्थानीय प्रशासन ने किसी अप्रिय ध्टना को रोकने के लिए इस पुलिस पर से वाहनो ही आवाजाही को पूर्ण रूप से रोक दिया है ।

यहां नालागढ को आने वाले रमण कुमार से जब हिम नयन न्यूज ने बात की तो उन्होने बताया कि औधोगिक नगरी बीबीएन से सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है लेकिन इस के लिए सरकार कभी भी का्रई सही विकास नही दे पाई जिस से लोगो को आज की स्थिति से झुजना पड रहा है । और प्रशासन ने इस के लिए कोई अस्थाई व्यवस्था भी नही की है । इसी तरह नालागढ के अन्य लोगो ने भी प्रशासन को कोसा तथा अस्थाई व्यवस्था करने की मांग की ।

उधर नालागढ के उप मण्डलााअधकारी ने बताया कि पुलो को अस्थाई रूप से खोल दिया गया है उन्होने बताया कि बागबानिया मानपुरा भूड पुलो को यातायात के लिए खेल दिया है । उन्होने बताया कि एन एच आई ए सभी पुलो का जायजा ले रहे है आगे के आदेश उसके बाद ही जारी किए जाएगे ।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement
logo him nayan news