पुलिस ने रोकी वाहनो की आवाजाही ।
सोलन 13 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ कमल चौहान

जिला मुख्यालय सोलन के वार्ड नम्बर 13 में पहाडी खिसकने से कई मकानो को खतरा पैदा हो गया है । मिली जानकारी के मुताबिक भारी वर्षा के चलते हिमाचल के कई ईलाको मे भारी नुकसान हो रहा है सोलन के क्लीन में पहाडी के खिसकने से घरो को नुकसान होने का अन्देशा बना हुआ है ।

लोगो ने बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी मौका देखने के लिए नही आया है । लोगो में भय का माहौल बना हुआ है । पुलिस प्रशासन ने क्लीन को जाने वाली सडक को रोक दिया है और आपात स्थिति में कोर्ट रोड से वाहनो की आवाजाही को रखा गया है ।













