/विधायक को नालागढ कमेटी में वोटिंग राईट मिले न मिले ,चेयर मैन का चुनाव नही रूकना चाहिए-हरदीप सिंह बावा ।

विधायक को नालागढ कमेटी में वोटिंग राईट मिले न मिले ,चेयर मैन का चुनाव नही रूकना चाहिए-हरदीप सिंह बावा ।

नालागढ 15 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ नयना वर्मा

नालागढ नगर परिषद में चेयरमैन के चुनाव न होने से लोगो के काम रूके पडे है पिछले आठ महीनो से यहां चेयरमेैन के चुनाव के लिए राजनीति की जा रही है जिसे बर्दाशत नही किया जाएगा । यह बात कांग्रेस कमेटी के महासिचव हरदीप सिंह बावा ने कही । एक चैनल से बात करते हुए हरदीप सिंह बावा ने कहा कि विधायक को वोटिंग राईट मिले या न मिले इस से आम जनता को कोई लाभ नही है । उन्होने कहा कि यह तो भाजपा का चेयरमैन बनाने के लिए इसकी अहमियत हो सकती है लेकिन कांग्रेस को इस से कोई लेना देना नही है ।

उन्होने कहा कि इस बारे में वह यहां के कांग्रेस पार्षदो के साथ मुख्य मन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु को मिले जिन्होने नालागढ में कमेटी चेयरमैन के चुनाव शीघ्र करवाने के लिए प्रशासन को हिदायत जारी की है । उन्होने कहा कि विधायक को काम में रोडा नही अटकाना चाहिए जिस से विकास कार्य प्रभावित हो ।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement
logo him nayan news