/नालागढ में आयोजित कावड़ शिविर में गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार, पदाधिकारियों सहित पहुंचे नालागढ

नालागढ में आयोजित कावड़ शिविर में गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार, पदाधिकारियों सहित पहुंचे नालागढ

हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी में की गई कुछ नई नियुक्तियां

नालागढ 15 जुलाई.
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डीडी राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी में कुछ नई नियुक्तियां की गई जिसमें पुशविंदर धीमान को प्रदेश संगठन मंत्री व जुशांत बातिश को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया, राजीव शर्मा व मुकेश कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा निक्सन कुमार को गौ रक्षा दल पंजाब की टीम में ज्वाइन करवाया गया इस मौके पर डीडी राणा ने व उनके साथ आए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

नालागढ गौ रक्षा दल द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार, राष्ट्रीय धर्म प्रचारक गोपीनाथ कमल, अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ नालागढ पहुंचे।

इसमें गौ रक्षा दल के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डीडी राणा सचिव चंद्रशेखर जैन, महासचिव आतिश राजदेव, सह सचिव गुरदयाल धीमान, प्रेस सचिव बलविंदर पाल बिंदु, ने भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement
logo him nayan news