
नालागढ 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ उपमण्डल की खेडा पंचायत घर के प्रांगण में गत रात्रि को बिलासपुर के कैन्दला निवासी राजेश कुमार का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जैसे ही पंचायत चौकीदार ने गेट खोला तो अन्दर बने शैड की छत से एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव देखा जिस की सूचना चौकीदार ने तुरन्त पंचायत प्रधान तृप्ता देवी को दी जिन्होने मानपुरा थाने को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।

(पंचायत प्रधान तृप्ता देवी)
जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार बिलासपुर जिले के नरोतम कैन्दला का निवासी बताया जा रहा है तथा गत तीन दिन पहले ही उसके बेटा पैदा हुआ था । राजेश कुमार खेडा में किराए के मकान में परिवार सहित रहता था और यहां टोरेंट कम्पनी में काम करता था । मौत के कारणो का अभी सही से पता नही चल पाया है । मानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है । अभी यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि यह आत्महत्या हेै या किसी ने राजेश की हत्या करके शव को लटका दिया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम की रिर्पोट तथा बिसरा आने पर ही इस बारे में सही पता चल पाएगा कि राजेश ने आत्महत्या की है या मौत किन्ही अन्य कारणो से हुई है ।

इस बात की पुष्टि पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता ने करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टिय यह आत्म हत्या का मामला नजर आ रहा है । मृतक अपने पीछे एक पत्नी तथा तीन बच्चो को छोड गया हे । पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणो का सही पता चल पाएगा । पुलिस मामले में तहकीकात कर रही हे मृतक के माता पिता को बिलासपुर से बुलाया गया हेै ।










