/औधोगिक नगरी बीबीएन के बरोटीवाला के पास एक ओर व्यक्ति ने फंदा लगा कर दी जान ।

औधोगिक नगरी बीबीएन के बरोटीवाला के पास एक ओर व्यक्ति ने फंदा लगा कर दी जान ।

नालागढ 28 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में गत रात खेडा में एक व्यक्ति द्वारा कथित आत्महत्या करने के बाद बरोटीवाला के लकडडिपो पुल के पास झुग्गी में रह रहे बरेली उत्तर प्रदेश के पप्पू ने भी साडी से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । मिली जानकारी के मुताबिक लक्कड़ पुल के नजदीक झुगी झौपड़ी में पप्पू पुत्र श्री श्याम वीर निवासी गांव खेडा डा0 भमौरा तहसील आंवला जिला बरेली उ0 प्र0 व उम्र 44 वर्ष ने शराब के नशा में गत की रात को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करके झोपड़ी से भगा दिया । जब मृतक की पत्नी ने सुबह देखा तो पप्पू ने झौपड़ी में साड़ी से फन्दा लगाकर अपनी जान दे दी जिस पर बरोटीवाला पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम करवाकर मृत्यु के कारणों बारे छानबीन की जा रही है।