नालागढ (रामशहर ) 30 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /तरूण गुप्ता

पंचायती राज में महिला शक्ति को दिए गए अधिमान के चलते कई पंचायतो में महिला प्रधान पतियो की दखलांदाजी के मामले समय समय पर सामने आते ही रहते है । पुरूष प्रधान समाज में महिलाए पढी लिखी होने के बावजूद भी अपने पतियो की दखलांदाजी को नही रोक पाती है । नालागढ उपमण्डल में इस तरह के कई मामले हाई लाईट हो चुके है कई मामलो में जांच भी चल रही है ।

इसी तरह का एक मामला अर्की विधान सभा चुनाव क्षेत्र नालागढ खण्ड विकास के तहत पंचायत बधोखरी में भी सामने आया हे । मिली जानकारी के मुताबिक इस पंचायत के उप प्रधान तथा पंचायत वार्ड मेम्बरो ने शिक्षा विभाग के अधिकारियो को शिकायत भेजी है कि बधोखरी पंचायत प्रधान का पति शिक्षा विभाग में एक शिक्षक के पद पर आसीन होते हुए भी पंचायत के कार्यो में दखलांदाजी कर रहा है ,जिस से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है ।यह जानकारी देते हुए पंचायत वार्ड सदस्य अर्चना देवी ने हिम नयन न्यूज को बताया कि उनके पास महिला पंचायत प्रधान के शिक्षक पति के दखलांदाजगी के विडियो भी मौजूद है जिस में वह पंचायत परिसर में आ कर वार्ड सदस्यो से बहस कर रहे है ।

इस बारे में आरोपी शिक्षक से बात की गई तो उन्होने बताया कि स्कूल में उनकी उपस्थिति को देखा जा सकता है ।उन्होने बताया कि यह आरोप निराधार है वह पंचायत के किसी भी कार्य में दखलांन्दाजी नही करते है ।

इस बारे में हिम नयन न्यूज ने खण्ड विकास अधिकारी नालागढ से बात की तो उन्होने बताया कि बधोखरी पंचायत में पंचायत से कुछ शिकायते मिल रही है लेकिन उप प्रधान व वार्ड मेम्बरो द्वारा पंचायत प्रधान के पति की दखलांदाजी के मामले में कोई शिकायत उनके पास नही आई है । खण्ड विकास अधिकारी ने माना कि पंचायत के निर्वाचित सदस्यो व प्रधान के साथ समन्वय न होने से विकास कार्यो में रूकावट आनी स्वभाविक है ।










