/बिजली बोर्ड से रिटायर्ड एस डी ओ ने अपने नशेडी बेटे से जान को बताया खतरा । पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिजली बोर्ड से रिटायर्ड एस डी ओ ने अपने नशेडी बेटे से जान को बताया खतरा । पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिलासपुर 19 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल में नशे के कारोबारियो ने यहां के युवाओ को अपनी पूरी गिरफत में लेने की कामयाबी हासिल कर ली है । प्रदेश में शिक्षा में गिरते स्तर , संस्कारो का अभाव आज युवा वर्ग को पथ भ्रष्ट करने लगा है ।


हिमाचल के बिलासपुर जिले के भराडी थाना क्षंेत्र में एक बहुत ही रोचक मामला सामने आया है । सरकारी सेवा से निवृत एचपीएसईबीएल के एस डी ओ को उसके ही युवा बेटे ने नशे के लिए पैसे न दिए जाने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया ।बिजली बोर्ड से रिटायरड एस डी ओ ने बिलासपुर जिले के भराडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत रविवार को वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में उसका बेटा मोटर साईकिल पर उसके सामने आया और पैसो की मांग करने लगा । एस डी ओ द्वारा अपने बेटे को पैसे न देने पर उसने रास्ते में ही अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और इस निर्ममता के साथ पिटाई की जिससे उसकी बाजू में गहरी चोटे आ गई है । इतना ही नही शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने उसे सडक पर घसीटाऔर पत्थरो से हमला किया । पीडित पिता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि बेटा नशे का आदी है और नशे के लिए घर से पैसे मांगता है पैसे न देने पर वह जान से मारने की धमकियां देता है ।

भराडी पुलिस ने आरोपी बेटे के विरूघ्द मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । लेकिन इस तरह की बढती घटनाए हमारे समाज का आईना दिखा रही है । माता पिता अपने बच्चो की सुख सुविधा के लिए रात दिन मेहनत मजदूरी करके अपनी हैसियत से ज्यादा सुख सुविघाए जुटाने में समय लगा देते है लेकिन दूसरी ओर बच्चे बुरी संगत तथा संस्कारो के अभाव में गल्त रास्तो पर चल पडते है जिस से बुढापे का सहारा माने जाने वाली उल्लाद से लोगो को जान का खतरा हो जाता है ।हिमाचल जैसे पहाडी शांत राज्य में इस तरह की बढती घटनाएं बेहद खतरनाक समय की ओर इशारा कर रही है अभिभावको को समय रहते ही अपने अपने बच्चो को सही संस्कारो के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है न कि उन्हे आवश्यकता सेज्यादा सुख सुविधाओ के जोडने की ।