/” अब हमें पेड़ से ज्यादा बढ़ने के लिए जड़ों की आवश्यकता है ” -श्री माता जी निर्मला देवी ।

” अब हमें पेड़ से ज्यादा बढ़ने के लिए जड़ों की आवश्यकता है ” -श्री माता जी निर्मला देवी ।


शिमला 24 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

सहजयोगा की संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी ने हमारी भारतीय सभ्यता व पश्चिम सभ्यता मंे भिन्नता प्रकृतिक कारणो से होने की बात कही है । यह बात श्री माता जी निर्मला देवी ने 18 सितम्बर 1986 को दिए गए एक प्रवचन में कही थी । उन द्वारा कही गई इस बात को यथावत निम्न पेश किया जा रहा है ।

“जो लोग देवी या आदि माँ के बारे में कभी नहीं जानते, उनके लिए यह एक नया ज्ञान हो सकता है कि उनके दाहिनी ओर श्री चक्र नामक केंद्र है, जो सारी रचनात्मकता का काम करता है। बाईं ओर, उनके पास एक और है जिसे ललिता चक्र कहा जाता है। अब भारतीयों को इसके बारे में क्यों पता चला? क्योंकि पश्चिम में, हम कह सकते हैं कि यह प्रकृति के साथ बहुत अधिक संघर्ष था और लोगों ने बहिर्मुखता अपनाई।”

“पश्चिम का ज्ञान वृक्ष का ज्ञान है, जबकि भारत का ज्ञान जड़ों का था क्योंकि उन्हें प्रकृति से इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता था। और इस तरह उन्हें इन सभी केंद्रों के बारे में पता चला। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह जड़ों से है या पेड़ से है…. हमें यह समझना होगा कि अब हमें पेड़ से ज्यादा बढ़ने के लिए जड़ों की आवश्यकता है।”

भारतीय सभ्यता को समझना तथा उसके सही से अनुसरण करने का समय कलियुग में ज्यादा महत्व रखता है । दुनिया भर में बढती प्रकृतिक आपदाएं शायद हमारे आचरण व व्यवहार के चलते बढने लगी है । सहज योगा के माध्यम से इन सभी बावो को बहुत ही बारिकी के साथ श्री माता जी ने समझाया है और इस योगा के माध्यम से सहज रूप में लोग आत्म साक्षात्कार भी प्राप्त कर सकते है ।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल के सहज योगा के समन्वयक राहुल लाम्बा ने बताया कि हिमाचल में सहजयोगा को समझने वालो की संख्या बढने लगी है । आप भी सहजयोगा के माध्यम से निशुल्क अपनी कुण्डिलीनी का जागरण कर सकते है । इस के लिए किसी जाति ,धर्म व लिग भेद नही किया जाता है ।

उन्होने बताया कि सहजय योगा करने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002700800 के अलावा हिमाचल में उनके नम्बर वह अन्य लोगो के नम्बरो पर सम्पर्क करके इस के बारे जानकारी ली जा सकती है तथा राज्य समन्वयक राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 तथा कमल चौहान के नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है ।