/अपने आध्यात्मिक उत्थान के लिए ,आप अपने मन को शांत रहने की सलाह दे – श्री माता जी निर्मला देवी

अपने आध्यात्मिक उत्थान के लिए ,आप अपने मन को शांत रहने की सलाह दे – श्री माता जी निर्मला देवी

शिमला 27 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

आत्म साक्षात्कार के पश्चात साधक को अपने अध्यात्मिक उत्थान के लिए अपने मन को शांत रखना चाहिए यह बात श्री माता जी निर्मला देवी ने अपने 26 सितम्बर 1982 को दिए गए एक प्रवचन के दौरान कही है ।

“अब हमें चैतन्य लहरियों के हिसाब से निर्णय लेने होंगे, न कि हमारी अपनी समझ के हिसाब से, या हम जो सोचते हैं, या जो कुछ हम इस मस्तिष्क के द्वारा समझते हैं। प्रश्न पूछने से, या इसके बारे में बहुत ज्यादा बातचीत करने से आप सहजयोग को नहीं समझ सकते। सहजयोग के लिए आपको मन की वह उच्च अवस्था प्राप्त करनी होगी जिसमें आप चैतन्य लहरियों को ग्रहण कर सकते हैं, इन्हें महसूस कर सकते हैं और आपको पूरी तरह से उन पर निर्भर होना पड़ेगा। अगर अभी भी वहां अहंकार की इतनी चिपकन है कि आप अब भी सहजयोग पर सवाल करते हैं और अपने आप को सातवें आसमान पर समझते हैं तो यही ठीक होगा कि ऐसे व्यक्ति को पूजाओं में भाग नहीं लेना चाहिए।

पूजा से पहले आप अपने मन को चुप रहने के लिए कहें। उसे अभी बात न करने के लिए कहें, “बेहतर है कि शांत रहें, अब मुझे उत्थान करना होगा, मुझे परम के आशीर्वाद ग्रहण करने होंगे। इसीलिए बस शांत रहें, और अगर तुम चुप नहीं रह सकते तो मैं उत्थान नहीं कर सकता।”


हिमाचल के सहजयोगा समन्वयक राहुल लाम्बा ने बताया कि हिमाचल में भी सहजयोगा धीरे धीरे लोगो की समझ में आने लगा है । उन्होने बताया कि सहज योगा एक वैज्ञानिक प्रमाणित ध्यान योग है जिसे निशुल्क बिना किसी जाति धर्म व लिंग भेद के सिखाया जाता है इस के लिए राहुल लाम्बा ने सहजयोगा के टोल फ्री नम्बर 18002700800 के अलावा अपना व्यक्तिगत सम्पर्क नम्बर तथा कुछ अन्य सहजयोगियो के सम्पर्क नम्बर भी शेयर किए है जिस से कोई भी सत्य की खोज करने वाला व्यक्ति सम्पर्क करके श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा बताई गई आत्मसाक्षात्कार तकनीक को सीख सके तथा अपने जीवन के अन्तिम लक्ष्य मोक्ष को प्राप्त हो सके ।


राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 चिन्तपुर्णी व धर्मशाला से डाक्टर नरेन्द्र शर्मा 9816430904 घुमारवीं से सरोज शर्मा 7018163834 तथा कमल चौहान के नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है । उन्होने बताया कि सहजहयोगा के बारे में जानकारी के लिए सहज योगा डॉट कॉम पर जा कर भी घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है ।इच्छुक व्यक्ति हिम नयन न्यूज के कार्यालय में 9418450853 पर भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है