/नालागढ अस्पताल में मोबाईल चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ ।

नालागढ अस्पताल में मोबाईल चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ ।


नालागढ 12 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो


नालागढ सिविल अस्पताल में मोबाईल चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ किया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक यह मोबाईल चिकित्सा रामशहर व जोघों के गांवो के लोगो के लिए शुरू की गई है जिस से दूर दराज क्षे़त्र के लोगो को चिकित्सा सुविधाा मुहैया करवाई जा सके । यह एक निजी कम्पनी के सहयोग से नालागढ सिविल अस्पताल के माध्यम से शुरू की गई है । इस मौके पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मुक्ता रस्तोगी तथा कम्पनी के निदेशक कुलदीप सिंह व ए 0के0 सक्सेना तथा डाक्टरराहुल पाल तथा मयंक त्रिवेदी भी उपस्थित रहे ।