/कोरोना वारियरज विधानसभा के बाहर धरने पर । नौकरियो से न निकालने की सरकार से लगा रहे है गुहार ।

कोरोना वारियरज विधानसभा के बाहर धरने पर । नौकरियो से न निकालने की सरकार से लगा रहे है गुहार ।

शिमला 20 सितंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गुहार लगाई है।
शिमला में धरने पर बैठे कोरोना काल के दौरान काम पर रखे इन कर्मियों काकार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया थाए लेकिन सरकार की ओर से अब इन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं एजिसके बाद अब ये कर्मी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

कोरोना वॉरियर यूनियन की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोविड वारियर ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर तक सेवा विस्तार दिया लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस नौकरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। इन कोरोना वारियर की माने तो इन्होने पहले भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया है लेकिन उनकी नौकरी खतरें में हैं। सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित मे सेवा विस्तार नहीं दिया जाता है तो तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। इन कोरोना वारियरज ने बताया कि कोरोना वारियर कोरोना काल में बेगानो की लाशों को भी कंधा दिया है आज सरकार हमारी ही सुध नहीं ले रही।