शिमला 30सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

अर्की उपमण्डल के राजकीय महाविद्यालय जयनगर में आज एन एस एस राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छ भारत अभियान मनाया गया ।

कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में महाविद्यालय के सभी छात्रों ने बढ चढ़ कर अपना योगदान दिया सभी छात्र. छात्राओं और शिक्षकों द्वारा स्वच्छ भारत पर शपथ ग्रहण भी की गई ।

इस दौरान कालेज प्राचार्य ने खुले मैदान के कोणों की सफाई करके कार्यक्रम की शुरुआत की शिक्षकों और छात्रों ने भी इसका अनुसरण किया ।

स्वच्छता अभियान के पश्चात प्राचार्य द्वारा सभी छात्र.छात्राओं का स्वच्छता पर मार्गदर्शन किया जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9रू00 बजे की गइ










