शिमला 7 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सहजयोगा एक जीवन जीने के का तरीका है जिस में आप संसार में संसारिक जीवन जीते हुए अपने जीवन शैली को सहज में ढाल सकते है । यह बात सहज योगा के हिमाचल के समन्वयक राहुल लाम्बा ने एक भेंट वार्ता के दौरान कही । सहज योगा के बारे मंे चर्चा करते हुए राहुल लाम्बा ने हिम नयन न्यूज को बताया कि सहज योगा की संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी ने जीवन जीने का एक अलग तरीका सिखाया है । यह तरीका आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने के बाद सहजयोगा करने वालो मंे स्वतः ही आत्मसात हो जाता है । उन्होने बताया कि इस बारे में श्री माता जी निर्मला देवी ने 1984 में 5 अक्तूबर हो अपने एक प्रवचन में सहजयोगियो को कहा था कि वह उन्हे अपने हृदय में स्थापित करे आपकी जीवन शैली बदल जाएगी । उनके प्रवचन के कुछ अंश इस प्रकार है ।
आप मुझे अपने हृदय में स्थापित करें।

“यह मत सोचें कि अगर केवल आप पढ़े-लिखे हैं, अनपढ़ हैं, आप एक ऐसी जीवनशैली से हैं या अन्य जीवनशैली से हैं – इनमें से कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। आत्मा इन सब चीज़ों से परे है। लेकिन आत्मा को चमकाने के लिए, इसे अपनी नसों पर काम करने के लिए, उस नकली चमक को भगाना होगा, नहीं तो यह कभी सफल नहीं होगा।
एक तरीका यह है कि जो कुछ भी आप करते हैं, उससे मुझे खुशी मिलनी चाहिए। इसे मुझे प्रसन्न करना चाहिए। यही एक पहचान है। अतः हम इसे कैसे करते हैं? आप मुझे अपने हृदय में स्थापित करें। आप बस मुझे अपने हृदय में धारण करने की कोशिश करें। यह बहुत आसान है। अब मैं आपके सामने हूँ।”

सहजयोगा के हिमाचल समन्वयक राहुल लाम्बा ने बताया कि हिमाचल में भी सहज योगा करने वालो की संख्या बढ रही है जो इस जीवन शैली को अपना कर अपने बच्चो तक का भविष्य सुरक्षित कर रहे है आज के युग में बढते नशे तथा अन्य विकृतियो से अपने बच्चो को बचाने के लिए भी सहजयोगा की जीवनशैली को अपने से लाभ मिलता है ।उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति सहजयोगा को निशुल्क ज्वाईन कर सकता है इस के लिए कोई बन्धन व शुल्क नही है ।उन्होने कुछ सहजयोगियो के सम्पर्क नम्बरभी संाझे किए है जो इस प्रकार से है
सहजयोगा टोल फ्री सर्म्क 18002700800 पर सम्पर्क के अलावा राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 चिन्तपुर्णी व धर्मशाला से डाक्टर नरेन्द्र शर्मा 9816430904 घुमारवीं से सरोज शर्मा 7018163834 तथा कमल चौहान के नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है ।

राहुल लाम्बा ने बताया कि सहजहयोगा के बारे में जानकारी के लिए सहज योगा डॉट कॉम पर जा कर भी घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है ।इच्छुक व्यक्ति हिम नयन न्यूज के कार्यालय में 9418450853 पर भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है ।











