शिमला 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
दीपावली के अवसर पर माल रोडए शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट सेवा सायं 3 बजे के बाद बंद रहेगी।
निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि कर्मचारियों को दीपावली मनाने की सुविधा के दृष्टिगत रविवार के दिन सायं 3 बजे के बाद लिफ्ट बन्द करने का निर्णय लिया गया है।










