सोलन 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान
सोलन जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 13 सेर क्लीन में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर सोमवार को लखदाता के नाम पर एक विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक यहां दंगल हर वर्ष आयोजित कराया जा रहा है इस साल इस अवसर पर दोपहर 1.00 के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है लख दाता दंगल समिति सेर क्लीन सोलन के सौजन्य से यह दंगल व भंडारा आयोजित करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर वाव ग्रुप का कंपनी पंचकूला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक मनविंदर तंवर मुख्य अतिथि होंगे जबकि पार्षद मीरा आनंद व मनोनीत पार्षद दीपा विशिष्ट अतिथि रहेंगी । लख दाता दंगल समिति सेर क्लीन सोलन ने इस आयोजन की तैयारियां करनी शुरू कर दी है , सभी सदस्यो द्वारा विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है ।











