अभिषेक मनु सिंघवी व हर्ष महाजन ने विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किए ।
शिमला 15 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ रजनीश ठाकुर
हिमाचल से राज्य सभा की सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद राजनेतिक पार्टियो ने अपने अपने उम्मीदवारो को इस चुनाव के लिए खडा किया है।
आज हिमाचल से खाली हुई राज्य सभा की सीट के लिए हिमाचल के नेता हर्ष महाजन व बाहरी राज्य से सम्बन्ध रखने वाले सिंघवी को कांग्रेस हाईकमान ने चौथी बार राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस के सिंघवी विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं।

भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन के साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिन्दल तथा अन्य नेता गण भी मौजूद रहे ।










