/बद्दी पुलिस ने हरीपुर संढोली ठेके के साथ वाली दुकान से बरामद की अवैध शराब 304 पेटी ।

बद्दी पुलिस ने हरीपुर संढोली ठेके के साथ वाली दुकान से बरामद की अवैध शराब 304 पेटी ।

नशे के खिलाफ़ अभियान में बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल एक्स ने हासिल की बड़ी

नालागढ़ (बद्दी )28 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

पुलिस थाना बद्दी टीम के साथ स्पेशल सेल एक्स ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान सडोली बाजार में ठेका के पास अहाता के साथ वाली दुकान से कुल 304 पेटियां शराब बरामद करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए जन सन्पर्कअधिकारी-सह-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 160 अदद गत्ता पेटियां पब्बे देसी शराब मार्का पटियाला संतरा, 86 अदद गत्ता पेटियां अध्धे देसी शराब मार्का पटियाला संतरा व 70 अध्धे खुले पाए गये, 17 अदद गत्ता पेटियां बोतलें देसी शराब मार्का पटियाला संतरा, 3 अदद गत्ता पेटियां बोतलें देसी शराब मार्का संतरा न० 1, 3 अदद गत्ता पेटियां बोतलें देसी शराब मार्का संतरा, 1 अदद खुली गत्ता पेटी बोतल देसी शराब मार्का संतरा, 9 अदद गत्ता पेटियां बोतलें अंग्रेजी शराब मार्का Royal Stag, 4 अदद गत्ता पेटियां बोतलें अंग्रेजी शराब मार्का McDowells No. 1, 1 अदद गत्ता पेटी बोतलें अग्रेजी शराब मार्का Imperial Blue, 2 अदद गत्ता पेटियां बीयर मार्का KingFisher, 6 अदद गत्ता पेटियां अंग्रेजी शराब मार्का McDowells No. 1, 8 अदद गत्ता पेटियां अंग्रेजी शराब अग्रेजी मार्का Imperial Blue, 1 अदद गत्ता पेटी जिसमें 48 पब्बे अग्रेजी शराब मार्का McDowells और 1 अदद गत्ता पेटी जिसमें 44 पब्बे अग्रेजी शराब मार्का Imperial Blue जिसमें 44 पब्बे बरामद हुई ।

उन्होंने बताया कि दुकान मालिक जसविन्द्र सिह पुत्र श्री प्रकाश चंद गांव व डाक० सण्डोली तह० बद्दी जिला सोलन व उम्र 44 वर्ष तथा विक्रम सिह पुत्र धर्मपाल गांव व डाक० हरिपुर संडोली तह० बद्दी जिला सोलन व उम्र 21 वर्ष पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है ।

पुलिस जिला बद्दी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता की घोषणा की है ।


पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफ़रोज़ ने इस अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों के समर्पित कार्य की सराहना की और बद्दी पुलिस की मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों से लड़ने और लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया ।