/बद्दी पुलिस का स्कूल बस चेकिंग विशेष अभियान।

बद्दी पुलिस का स्कूल बस चेकिंग विशेष अभियान।

बिना यूनिफार्म, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग, बिना कागजात, बिना सीट बेल्ट, बिना सहायक के और खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले स्कूल बस चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही।

नालागढ़ 5 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

बद्दी पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 05 मई 2025 को एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें स्कूल बसों चेकिंग की गई व जिसमें बिना यूनिफार्म, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग, बिना कागजात, बिना सीट बेल्ट, बिना सहायक के और खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले स्कूल बस चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ।

इस अभियान के दौरान कुल 8 चालान किए गए, जिनमें से 3 चालान बिना यूनिफार्म के, 1 चालान ना रुकने पर, 1 चालान बिना कंडक्टर का, 1 चालान ओवरलोडिंग का, 1 बिना सीट बेल्ट के और 1 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के किये गये हैं ।

अभियान के दौरान स्कूल बस चालकों को ओवरलोडिंग ना करने, बिना यूनिफार्म, बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात, बिना सीट बेल्ट, बिना सहायक और खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी न चलाने बारे हिदायत / दिशा निर्देश दिए गये ।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।