सोलन 5 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
सोलन के रबोण में नव निर्मित मकान से बिजली की तारों की चोरी करने वाले एक स्थानीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस राज कुमार चंदेल ने बताया कि रबौण निवासी संजीव नेगी ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनका रबोंन में मकान में बिजली का काम चला हुआ था तथा आजकल किसी कारणवश इनका बिजली का काम रुका हुआ है।
दिनांक 22-05-2025 को जब यह कार्यालय से अपने घर जा रहा था तो इनके मकान में एक व्यक्ति घुसा हुआ था जो बिजली की तारें काट रहा था। उसी समय जब यह किसी से बात करने लगा तो वह व्यक्ति इसे धक्का मारकर अपना लाईसेंस व मोबाईल को मौका पर छोड़कर कट्टों में भरी गई बिजली की तारों का एक कट्टा लेकर भाग गया।
चोरी हुई उपरोक्त बिजली तारों की कीमत लगभग 30/35 हजार रू० है । जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इ स अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी द्वारा मौका पर छोड़े गए अपने मोबाईल व ड्राईविंग लाईसेंस को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया।
जब्त किये गये मोबाईल व डाईविंग लाईसेंस के विश्लेषण के आधार पर पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश तलाश शुरू की गई जो तलाश के दौरान दिनांक 04-06-2025 को पुलिस चौकी सपरून की टीम द्वारा आरोपी दिनेश पुत्र श्री जगदीश चन्द निवासी तार फैक्ट्री तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 24 वर्ष को सोलन क्षेत्र के कायलर के डुंगा मोड़ से गिरफतार किया गया। है।
गिरफतार आरोपी को आज दिनांक 05-06-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पडताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है ।







