/अपनी गाडी के बोनट पर 500 के बदले 1000 रूपए का लालच दे कर जुआ खिलाता युवक पुलिस ने धरा ।

अपनी गाडी के बोनट पर 500 के बदले 1000 रूपए का लालच दे कर जुआ खिलाता युवक पुलिस ने धरा ।

बद्दी पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

नालागढ 14 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना बद्दी द्वारा गत दिवस कार्यवाही करते हुए जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया gS । मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी के फोर सीजन होटल के पास अवतार सिंह सुपुत्र श्री0 औम प्रकाश निवासी गांव शीतलपुर डा0 हरिपुर सन्डोली तहसील बद्दी जिला सोलन व उम्र 28 साल अपनी गाडी नम्बरी HP 19C 6834 के बोन्ट पर अपने साथियों दिलशाद, होराम सिंह , ओमकार के साथ मिलकर गोटियां खिलाकर भोले वाले लोंगों को 500 रुपये के बदले 1000/- रुपये देने के लिए वहला रहे हैं व सट्टे का अवैध धन्धा कर रहे
थे ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 1300/- रु० ब्रामद किये गये। थाना बद्दी में मुकदमा दर्ज करके आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।