सोलन ( अर्की ) 16 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के ऐतिहासिक बाडीधार मेले में मंदिर के पास तैनात पुलिस दल को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास दो युवक सिरिंज का प्रयोग कर किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, मौके पर पहुंचकर युवको से तलाशी के बाद युवको के कब्जे से 17 पुडियो में 4 ग्राम चिट्टा बरामद करने का दावा किया है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चन्देल ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सूरज प्रकाश निवासी धार-टटोह, जिला बिलासपुर और कश्मीर सिंह उर्फ कम्मु निवासी द्रोबड़, धार-टटोह, जिला बिलासपुर के रूप में हुई । तलाशी से पहले दोनों को मादक द्रव्य एवं मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 50 के अंतर्गत विधिवत सूचना पत्र दिया गया और डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा की उपस्थिति में दोनों युवकों की तलाशी ली गई जिसमें कश्मीर सिंह की काली पैंट की दाहिनी जेब से एक सिरिंज,होंठों पर लगाने वाला बाम, एक लाल रंग की आग जलाने की डिब्बी (लाईटर) और एक पारदर्शी पुड़िया मिली, जिसमें 9 छोटी-छोटी पुड़ियों में पीले रंग का ठोस पदार्थ पाया गया। वहीं सूरज प्रकाश की ग्रे रंग की पायजामे की जेब से एक सिरिंज, गांठ लगी प्लास्टिक की पुड़िया, एक काली रंग की डिब्बी और ₹3010 की नकदी बरामद हुई। उसकी पुड़िया में 8 छोटी पुड़ियों में हल्के पीले रंग का ठोस पदार्थ मिला।
पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि सभी पुड़ियों में चिट्टा (हेरोइन) भरा हुआ है। बरामद कुल 17 पुड़ियों का वजन 4 ग्राम पाया गया।
उन्होने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 और धारा 42(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







