/कालीबाडी कुल्हाडी के मनिन्द्र सिंह के कब्जे से 10 .20 ग्राम चिट्टा बरामद ।

कालीबाडी कुल्हाडी के मनिन्द्र सिंह के कब्जे से 10 .20 ग्राम चिट्टा बरामद ।

पुलिस ने मामला किया दर्ज पूछताछ जारी ।

नालागढ 18 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा


पुलिस की नशे के विरूघ्द कार्यावाही जारी है आज भी पुलिस ने नालागढ के कुहाडी गांव के मनिन्द्र सिंह को 10 . 20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफतार करने का दावा किया है ।


मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गाँव माजरी में बद्दी पुलिस की स्पैशल टीम सैल एक्स द्वारा मनिन्द्र सिंह पुत्र श्री मुख्तयार सिंह निवासी गांव कुलाड़ी डाकघर कालीबड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के कब्जे से दौराने तालाशी 10.20 ग्राम Heroin / चिट्टा बरामद किया गया ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी मनिन्द्र सिहं के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में ND&PS अधिनियम की धारा 21 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।