नशामुक्ति के लिए हो रहा है सहज योग वरदान साबित।
सोलन 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन के राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बसाल, सोलन में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सहजयोग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्म साक्षात्कार का अनुभव करवा कर मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्मविश्वास,नशा मुक्ति तथा सकारात्मक सोच का विकास करना था।

याद रहे कि सहज योग की संस्थापिका श्री माता की निर्मला देवी जी द्वारा बताये गए आत्म साक्षात्कार पद्यति से हिमाचल में भी अनेक साधकों द्वारा निशुल्क आत्म साक्षात्कार प्राप्त किया गया है।

सहजयोग के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को ध्यान की सरल विधि से अवगत कराया और नियमित ध्यान के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सहजयोग के माध्यम से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है ,नशों से दूर रहना सीखा जाता है तथा व्यक्तित्व के समग्र विकास में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ध्यान का अभ्यास किया और इसे एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभदायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।








