फौरी राहत देने 11 किलोमीटर पैदल चल कर लोगों के लिए की व्यवस्था
नालागढ़ 6 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
नालागढ़ के ग्राम पंचायत नंद के गांव कटली में आज प्राकृतिक आपदा ग्रस्त
19 पीड़ित परिवार जनों को सरकार एवं प्रशासन की ओर से तरपाल वितरित किए गए।इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजिंदर ठाकुर ने हालत का जायजा लेने के बाद फोरी तौर पर मकान खाली करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि विगत रात्रि करीब 2:30 बजे भारी बारिश के चलते 500 मीटर दूरी पर पहाड़ी दरकने और कुछ दूरी पर आकर मलबा पत्थर रूक जाने के कारण बचाब हो गया ।
उन्होंने पीड़ित परिवारजनों को स्थानीय मंदिर सराय घर में ठहरने भोजन की व्यवस्था भी की गई है ।
मैं तहसीलदार राजिंदर ठाकुर ने सड़क मार्ग की दुर्दशा/ खराब होने के कारण 11 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पीड़ित परिवारजनों तक पहुंचे और उनका दुखड़ा सुना।
नालागढ़ हल्का के पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा ने भी वस्तु स्थिति का जायजा लेकर पीड़ित परिवार जनों का दुख दर्द बाटा ।
इस मौका पर स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य इंदर सिंह के अलावा कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि व प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद थे।









