वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह।
नालागढ़ 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ उपमंडल के कुमारहट्टी के पास रामशहर-नालागढ़-शिमला मार्ग तथा मित्तियां-क्वारनी सड़क पर लगभग 300 मीटर की सड़क धंसने के कारण मार्ग को यातायात हेतु बंद कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया प्रशासन ने इस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
लेकिन रामशहर की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारनी–मित्तियाँ–बहरूर–वैद का जोहड़–नालागढ़ होते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है और यह व्यवस्था दोनों दिशाओं के लिए लागू होगी।







