/नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बद्दी पुलिस का विशेष अभियान,

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बद्दी पुलिस का विशेष अभियान,

5 से 15 सितम्बर तक चलेगी कार्रवाई

नालागढ़ /बद्दी, 5 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा।

डीसी सोलन के निर्देशों के तहत पुलिस जिला बद्दी में 5 सितम्बर से 15 सितम्बर 2025 तक नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य समाज को नशे के खतरे से मुक्त करना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।

अभियान के दौरान पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर भांग (Cannabis) के पौधों को नष्ट करेंगी और लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगी।

इसके साथ ही युवाओं और आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि समाज और परिवार को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि सभी थाना और चौकी प्रभारी प्रतिदिन इस अभियान के तहत कार्रवाई करेंगे।

अभियान की प्रत्यक्ष निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो और व्यापक स्तर पर इसका असर दिखाई दे।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने आसपास होने वाली किसी भी नशे से जुड़ी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस विशेष अभियान से उम्मीद है कि क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने और युवाओं को सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने में मदद मिलेगी।