नालागढ़ 7 सितंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ हल्का के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने ग्राम पंचायत बेहड़ी के गांव कटल पहुंचकर मेघराज पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख-दर्द सांझा किया

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार एवं प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता राशि दिलवाई जाएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, भाजपा महामंत्री सोमनाथ ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य परस राम शर्मा, सुरेश कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष दाताराम सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।










