सोलन 7 सितंबर
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/साभार सहजयोगा वर्ल्ड
सहजयोग परिवार ने आगामी सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर अनुयायियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। प्रवचनों के हवाले से कहा गया है कि आदिशक्ति श्री माताजी ने किसी भी प्रकार का ग्रहण—चाहे सूर्य हो या चंद्र—देखने से मनाही की थी।

जारी संदेश में बताया गया है कि आजकल ग्रहण का सीधा प्रसारण टीवी, इंटरनेट व सोशल मीडिया चैनलों पर भी होता है, लेकिन अनुयायियों को इसे देखने से बचना चाहिए।
विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधान करते हुए कहा गया है कि सूर्यग्रहण देखने से शारीरिक और चंद्रग्रहण देखने से मानसिक रोगों से ग्रसित बच्चे जन्म ले सकते हैं।

प्रवचनों के अनुसार ग्रहण काल में ध्यान, पूजा या धार्मिक अनुष्ठान निषिद्ध बताए गए हैं।
हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं में इस समय की पूजा का फल कई गुना बताया गया है, लेकिन सहजयोग परंपरा के अनुसार अनुयायियों को वाइब्रेशन्स देखकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है।

सहजयोग परिवार ने सभी सहजी भाई-बहनों और जिला समन्वयकों से अपील की है कि यह जानकारी सामूहिकता में साझा करें, ताकि कोई भी अनुयायी अज्ञानवश ग्रहण का दुष्प्रभाव न झेले।








