सांसद अनुराग ठाकुर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।
चंडीगढ़, 11 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में केंद्रीय छात्र संघ (PUCSC) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह गुरुवार को लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया, पीयू सीनेट सदस्य व पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने शिरकत की।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “कांग्रेस और इस देश का विपक्ष नैतिक रूप से भ्रष्ट और संदिग्ध हो चुका है ।जिस पार्टी और नेता को अपने देश पर नहीं विदेशों पर विश्वास हो, जिनके सलाहकार और मददगार देश से नहीं विदेश से हों ऐसे लोगों और ऐसी पार्टी से देशहित की अपेक्षा नहीं की जा सकती। जब हमारा देश किसी चुनौतियों से घिरता है जब हमारे देश पर कोई संकट आता है तो ये ख़ुशी के मारे तालियाँ बजाते हैं । इस देश में मर्जी जनता और संविधान की चलती है और भारत की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना जानती है ।आज भारत के विपक्ष ने भारत और भारतीय लोकतंत्र के विरुद्ध एलाने जेहाद किया है तो भारत की जनता ने भी इन्हें सबक सिखाने के लिए कमर कस लिया है”

अनुराग ठाकुर ने अध्यक्ष गौरव वीर सहित केंद्रीय छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन एबीवीपी द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय में भगवा लहराना, प्रदेश में बदलाव का संकेत है।”

एबीवीपी नेता स्वस्तिक गौतम ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सोलंकी, आदित्य टकियार, परविंदर नेगी, शमशेर सिंह, दिनेश चौहान सहित अनेक युवा नेता उपस्थित रहे।









