नालागढ़ 20 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ी के गांव जोहड़ जोहडू स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 21 सितम्बर (रविवार) को एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा।

मंदिर समिति व मुख्य पुजारियों निक्कू राम, महेन्द्र पाल, बाबूराम ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था होगी। साथ ही स्थानीय कीर्तन मंडलियां भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगी।
समिति के अनुसार यह मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर है और यहां श्रद्धापूर्वक की गई मन्नत एक वर्ष के भीतर पूरी होती है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने तथा भोजन आदि की उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।








