8 घंटे कार्यदिवस व न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग।
नालागढ़, 1 मई
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो /वर्मा
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नालागढ़ में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान श्रमिकों ने शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने 8 घंटे के कार्यदिवस को सख्ती से लागू करने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियां मजदूर विरोधी हैं, जिससे श्रमिक वर्ग प्रभावित हो रहा है।
श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।









