/मतदाता सूची के प्रीव्यू पर ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष बैठकें।

मतदाता सूची के प्रीव्यू पर ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष बैठकें।

विशेष ग्राम सभा बैठक कॉपी पर होगा अवलोकन

सोलन (अर्की) 21 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा।

पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की प्रीव्यू कॉपी तैयार कर दी गई है।

सोलन जिले के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत सरयांज में इस संबंध में विशेष ग्राम सभा बैठक 24.09.2025 को आयोजित की जा रही है ।

यह जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि इन बैठकों में ग्रामीण अपने-अपने वार्ड अथवा मतदान केंद्र की सूची का अवलोकन कर पाएंगे। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया हो या गलत दर्ज हो गया हो, तो उसके संबंध में सुझाव बैठक में दर्ज करवाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सुझाव ग्राम सभा की कार्यवाही में शामिल किए जाएंगे तथा बैठक उपरांत उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

ग्राम पंचायत प्रधान ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा हटाने से जुड़े दावे और आपत्तियां इस बैठक में नहीं ली जाएंगी। इसके लिए आयोग द्वारा अलग से कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

पंचायत प्रधान ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।