/बद्दी में मोबाइल स्नैचिंग, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी किए गिरफ्तार।

बद्दी में मोबाइल स्नैचिंग, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी किए गिरफ्तार।

हरियाणा और पंजाब से आ कर मजदूरों को बना रहे थे शिकार।

नालागढ़ 22 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी थाना अंतर्गत मोरपिन रोड पर कंपनी ड्यूटी के लिए जा रहे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया।

शिकायतकर्ता पिंकु सहाय, निवासी गांव पतराडा, जिला पाकुड़ (झारखंड) ने थाना बद्दी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेश उर्फ बृजेश पुत्र सोहनपाल, निवासी गांव डड्डी, जिला रूपनगर (पंजाब) और मनप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।