पुलिस जांच में जुटी
ऊना, 24 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऊना में एसडीएम के पद पर कार्यरत एचपीएएस अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता, जो कि एक ताइक्वांडो खिलाड़ी है, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अधिकारी ने खेल को बढ़ावा देने के बहाने उसे अपने कार्यालय बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि 10 अगस्त 2025 को पहली बार यह घटना घटी। इसके बाद 28 अगस्त, 8, 15 और 17 सितंबर को भी दबाव बनाकर मुलाकात की गई।
युवती का आरोप है कि अधिकारी ने न केवल उसके साथ शारीरिक शोषण किया बल्कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली और उसी के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात उठाई तो अधिकारी ने यह कहकर इंकार कर दिया कि उसकी पहले से सगाई हो चुकी है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आरोपी अधिकारी मूल रूप से सिरमौर जिले की हरिपुरधार तहसील के घरड़िया (कोरग) गांव के निवासी हैं









